शाओमी रेडमी 4 की सफलता के बाद इस चीनी कंपनी ने भारत में रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए और इन्हें भी यूजर्स ने काफी पंसद किया। वहीं अब शाओमी के एक और फोन रेडमी 5 को लेकर भी जानकारी सामनें आई है। लीक में रेडमी 5 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है तथा साथ ही कहा गया है कि इस फोन को 10,000 रुपये तक की रेंज में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
इंडियाटूडे वेबसाइट के हवाले से आई खबर में बताया गया है कि शाओमी जल्द ही भारत में रेडमी 4 का उन्नत वर्जन रेडमी 5 लॉन्च कर सकती है तथा भारत में इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम की ही होगी। लीक के अनुसार यह फोन फुल मैटल बॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा तथा इसमें 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है।
लीक के अनुसार यह फोन दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा जिसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाएगी। रेडमी 5 के ये दोनों ही वेरिएंट एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित होंगे तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेंगे।
शाओमी रेडमी 5 में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,680एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
कीमत की बात की जाए तो हो सकता है की रेडमी 5 का 3जीबी रैम वेरिएंट तकरीबन 10,499 रुपये तथा 4जीबी रैम वाला वेरिएंट करीब 12,299 रुपये के मूल्य पर बाजार में उतारा जाए। रेडमी 5 के दोनों वेरिएंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड, मैटे ब्लैक और ड्रार्क ब्लैक कलर में पेश किए जा सकते हैं।

शाओमी रेडमी 5, 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी, और भारत में इस फोन की कीमत
Reviewed by India's First Telecom Comparison Search Engine
on
July 15, 2017
Rating:

I want to buy Please connect to this email. sunitaarya6000@gmail.com
ReplyDelete