Comments

5,300 एमएएच बैटरी और 6.4-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी मैक्स 2



शाओमी ने मी मैक्स 2 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च मी मैक्स का ही अपग्रेड संस्करण है। हालांकि फिलहाल मी मैक्स 2 को चीन में लॉन्च किया गया है। पिछले साल लॉन्च मी मैक्स के दोनों संस्करण भारत में सेल के लिए उपलब्ध हुए थे ऐसे में आशा है कि इस बार भी कंपनी मी मैक्स 2 को भारत में लॉन्च करेगी। जैसा ​कि मालूम है शाओमी का मी मैक्स सीरीज अपने बड़ी स्क्रीन के लिए जाना जाता है इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही मिलेगा।




शाओमी मी मैक्स 2 की बॉडी मैटल की बनी है और इसमें 6.44 इंच की स्कीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन लेमिनेशन के बारे में नहीं बताया है। इवेंट के दौरान कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे खास फीचर से लैस किया गया है जिसमें बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद एक हाथ से उपयोग करने में परेशानी नहीं होगी।








शाओमी मी मैक्स 2 को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और यह 64जीबी व 128जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। पिछले साल कंपनी ने मी मैक्स को 32जीबी और 128जीबी मॉडल में पेश किया था। दोनों मॉडल में 128जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

मी मैक्स 2 में फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का रियर कैमरा पीडीएएफ और फ्लैश के साथ उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने इसमें सोनी आईएमएक्स386 सेंसर का उपयोग किया है जो फोटोग्राफी के लिए 1.25-माइक्रोन पिक्सल का उपयोग करता है। इसके साथ ही इसमें 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है।

शाओमी मी मैक्स 2 मी यूआई 8 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित है। इसके साथ ही फोन में आपको आईआर ब्लास्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे आॅप्शन भी मिलेंगे। बड़ी स्क्रीन के साथ इस फोन को बड़ी बैटरी से भी लैस किया गया है। फोन में 5,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है।

चीनी बाजार में शाओमी मी मैक्स 2 की कीमत 1,699 यूआन (64जीबी) और 1,999 यूआन (128जीबी) है तो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 16,000 रुपये और 19,000 रुपये के बराबर है। यह फोन सिर्फ गोल्ड रंग में उपलब्ध है।


5,300 एमएएच बैटरी और 6.4-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी मैक्स 2 5,300 एमएएच बैटरी और 6.4-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ शाओमी मी मैक्स 2 Reviewed by India's First Telecom Comparison Search Engine on July 15, 2017 Rating: 5

No comments:

Click Here

Powered by Blogger.